फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आरसेटी में फेशियल और मेकअप की बारीकियां सीख रहीं 30 महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। यूको ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) सोलन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर जारी है। शनिवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए विशेष प्रयोगात्मक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें फेशियल करने के सही तरीके और त्वचा की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। शिविर के दौरान प्रशिक्षु की देखरेख में महिलाओं ने एक-दूसरे का फेशियल कर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। उन्हें बताया गया कि फेशियल केवल सुंदरता बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि त्वचा को गहराई से साफ करने की एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। इसमें मसाज, भाप और मास्क के जरिए त्वचा की गंदगी हटाई जाती है। महिलाओं को मेकअप हटाने की सही तकनीकों से भी अवगत कराया गया। आरसेटी की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि इस ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर में कुल 30 महिलाएं भाग ले रही हैं। यह शिविर अभी 23 दिन और चलेगा, जिसमें महिलाओं को हेयर कटिंग, ब्राइडल मेकअप और अन्य ब्यूटी स्किल्स में माहिर किया जाएगा। यूको आरसेअी की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि इसके अलावा आरसेटी में 2 मई से महिला टेलर और 10 मई से ड्राइविंग का प्रशिक्षण शिविर भी शुरू होने जा रहा है। इसमें महिलाओं के लिए कुछ ही सीटें खाली है। उन्होंने ड्राइविंग सीखने के लिए आने वाले प्रतिभागियों से कहा है कि वह अपना लर्निंग का लाइसेंस पहले से ही बनवा कर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें