फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अभिभावकों ने किया अपनी बेटियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर स्कूल में आयोजित जागरूकता शिविर में अभिभावकों ने लिखित में मांगी सुरक्षा की गारंटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे एचपीवी वैक्सीन अभियान को धर्मपुर में कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में आयोजित जागरूकता शिविर के दौरान अभिभावकों ने अपनी बेटियों को वैक्सीन लगवाने से स्पष्ट मना कर दिया। गुस्साए अभिभावकों ने दो टूक कहा कि यदि टीके का कोई साइड इफेक्ट हुआ, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?। जागरूकता शिविर में पहुंचे अभिभावकों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के सामने कई सवाल खड़े किए। उन्होंने मांग की कि जब तक विभाग वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर लिखित गारंटी नहीं देता, तब तक वे अपनी बेटियों का टीकाकरण नहीं होने देंगे। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन को भी सख्त हिदायत दी कि उनकी अनुमति के बिना किसी भी किशोरी को टीका लगाने के लिए न भेजा जाए। स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मवीर कौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अभिभावकों की शंकाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों को फिर से जागरूक किया जाएगा, ताकि इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मिशन को सफल बनाया जा सके।
अस्पतालों में रोजाना वैक्सीनेशन का फैसला
अभियान की रफ्तार धीमी पड़ने और स्कूलों में हो रहे विरोध के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब रणनीति बदली है। अब यह वैक्सीन अस्पतालों में रोजाना उपलब्ध कराई जा रही है। अभियान में सीएचसी धर्मपुर से आईं डॉ. कृतिका और डॉ. मधु ने अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर के खतरों और वैक्सीन के फायदों के बारे में विस्तार से समझाया, लेकिन अभिभावक किसी भी तर्क को मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाहों पर न दें ध्यान
विभाग लगातार अभिभावकों को जागरूक कर रहा है। यह वैक्सीन किशोरियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए है। अभिभावकों से अपील है कि वे सोशल मीडिया या अन्य किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।
-डॉ. परविंद्र सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी, धर्मपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें