फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले की 240 पंचायतों को 30 सितंबर तक कचर मुक्त बनाने के निर्देश

Fri, 23 Aug 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने ली विभिन्न योजनाओं के प्राप्त लक्ष्यों की बैठक
विज्ञापन

सभी बीडीओ को लंबित कार्याें को समय से पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र लक्षित योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें ताकि लक्षित वर्गों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। उपायुक्त शुक्रवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वितीय चरण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत निर्धारित एवं प्राप्त लक्ष्यों के विषय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में लक्षित वर्गों को समय पर लाभांवित करने के उद्देश्य से कार्यांवित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उपरोक्त विभिन्न योजनाएं लक्षित वर्गों को लाभ देने के लिए सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला की 240 ग्राम पंचायतों के समस्त गांवों को 30 सितंबर तक ठोस एवं तरल कचरा मुक्त बनाने और ओपन डेफिकेशन फ्री मॉडल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने जिला और उपमंडल स्तर पर स्वच्छता ग्रीन रेटिंग के तहत गठित समितियों के माध्यम से जिला के तहत समस्त होटलों, विश्राम गृहों और गेस्ट हाउसों का स्वच्छता के आयामों का आंकलन करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मनरेगा के तहत गत वर्षों के लंबित कार्याें को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के विषय में सारगर्भित चर्चा की और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। मनमोहन शर्मा ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को स्वयं सहायता समूहों के बही खातों की जांच करने के निर्देश दिए ताकि स्वयं सहायता समूहों को बैंकों से ऋण लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन

जिला पंचायत अधिकारी जोगिंद्र प्रकाश राणा, बीडीओ नालागढ़ नियोन डी. शर्मा, कंडाघाट नरेश शर्मा, कुनिहार कंवर तनमय, धर्मपुर राम स्वरूप वर्मा, जिला समंवयक बख्शीश सिंह सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें