बद्दी के वार्ड-9 में चलाया गया अभियान
नगर परिषद बद्दी के सभी वार्डों में पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी नगर परिषद के वार्ड-9 स्थित सामुदायिक भवन में 30 लोगों को परिवार रजिस्टर में पंजीकृत किया गया। यह पंजीकरण का कार्य सभी वार्डों में किया जाएगा।
नप अध्यक्ष सुरजीत चौधरी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में परिवार रजिस्टर को लागू करने के लिए राज्य सरकार ने संशोधन किया है। इससे शहरी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के बारे में महत्वपूर्ण डाटा उपलब्ध होगा, जिसके उपयोग से संसाधनों के बेहतर आवंटन सुनिश्चित कर जन कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जा सकेंगी। अभी तक केवल पंचायतों में ही परिवार रजिस्टर रखे जाते थे। परिवार में रहने वाले सदस्यों, उनके व्यवसाय, जाति, शैक्षणिक स्थिति और अन्य आवश्यक विवरणों का रिकॉर्ड रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी हिमाचली व गैर हिमाचली लोगों को परिवार रजिस्टर में पंजीकरण करने का कहा है। यह पंजीकरण नप की ओर से हर वार्ड में किया जाएगा। पंजीकरण कराने के लिए लोग राशन कार्ड की काॅपी लेकर आएं। जिसके पास राशन कार्ड नहीं है वह अपना व परिवार का आधार कार्ड लेकर आ सकते हैं। परिवार रजिस्टर में हिमाचल व गैर हिमाचल दोनों की एंट्री होगी।