फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सात जिलाें के 30 प्रतिभागियों ने स्काउटिंग टीचर्स ट्रेनिंग में लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण का पांच दिवसीय शिविर का आयोजन अश्वनी खड्ड कंडाघाट में हुआ। शिविर में हिमाचल के अलग-अलग जिलों से जिसमें सोलन, सिरमौर, किनौर, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर और बिलासपुर के 30 प्रतिभागियों ने स्काउटिंग टीचर्स ट्रेनिंग में भाग लिया। नेशनल ट्रेनिंग कमिश्नर लीडर ऑफ कोर्स राहुल कुमार ने बताया कि हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड गैर राजनीतिक व गैर सरकारी संगठन है जिसका राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली में है। उन्होंने स्काउट एंड गाइड्स के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय मुद्दों, सामाजिक मुद्दों और वर्तमान समय के आंतरिक मुद्दों जैसे स्वच्छता जागरूकता, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, नशीली दवाओं के दुरुपयोग, किशोरों की बुरी आदतों, महिलाओं के प्रति सम्मान और लिंग समानता और सभी के लिए काम के लिए प्रोत्साहित करना करना इसका मुख्य कार्य है। शिविर में प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रोप नोटिंग, एडवेंचर एक्टिविटी, प्राथमिक उपचार, डिजास्टर मैनेजमेंट सहित बहुत सी जानकारियां साझा करते हुए लाइफ स्किल पर भी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में राज्य सचिव पुष्पराज शर्मा और सह सचिव नानक कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें