फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पिकअप सै चीड़ के 30 नग बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजैहरा-नवांग्राम मार्ग पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पुलिस चौकी दभोटा की टीम ने पंजैहरा-नवांग्राम मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान चीड़ की लकड़ी से लदी पिकअप को जब्त किया है। वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे चीड़ की लकड़ी के 30 नग बरामद हुए हैं।
दभोटा पुलिस रात के समय पटेढ़ फल्लु गांव के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पंजैहरा की ओर से आ रही पिकअप को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में चीड़ की लकड़ी के 30 नग मिले। वाहन में सवार नंड खोबला निवासी नरेश कुमार और सैरी निवासी नानक चंद लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सके। उनके साथ एक नाबालिग भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पिकअप और लकड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि अवैध वन कटान और वन संपदा की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें