फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 28 डिफाल्टर आढ़ती नहीं कर पाएंगे इस बार सेब कारोबार, मंडी समिति सोलन ने लाइसेंस किए रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना एड्रेस वेरिफिकेशन के आढ़तियों और लदानियों को भी नहीं दिया गया है लाइसेंस
विज्ञापन

परवाणू, सोलन सेब मंडी में आज शुरू होगा सीजन, 150 आढ़तियों को आईकार्ड जारी
डिफाल्टर आढ़तियाें के मामले को मंडी समिति सोलन न्यायालय भेजा, चल रही कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में सेब सीजन को लेकर मंडी समिति ने कमर कस ली है। इस बार ठगी को रोकने और व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए समिति ने बेहद कड़े कदम उठाए हैं। मंडी समिति ने अब तक 28 डिफाल्टर आढ़तियों का लाइसेंस रद्द कर दिया है, जिससे वे इस सीजन में सेब का कारोबार नहीं कर पाएंगे। समिति ने इन सभी डिफाल्टरों के नाम आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिए हैं।
दूसरी ओर, परवाणू और सोलन सेब मंडी में आज से सेब का कारोबार शुरू होने जा रहा है। इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करते हुए अब तक 150 आढ़तियों को पहचान पत्र जारी कर दिए गए हैं। मंडी समिति ने किसान-बागवानों को ठगी से बचाने के लिए लदानियों के नियमों में भी बड़ा बदलाव किया है। जिला सोलन की सब्जी और फल मंडियों में बिना लाइसेंस के कोई भी लदानी कारोबार नहीं कर पाएगा। नया लाइसेंस जारी करने से पहले सभी लदानियों का एड्रेस वेरिफिकेशन को भी अनिवार्य किया गया है। इससे पहले लदानियों का पंजीकरण सिर्फ आधार कार्ड के माध्यम से ही हो जाता था, लेकिन कई मामलों में उनके द्वारा पेश किए गए आधार कार्ड और पते में गड़बड़ी पाई गई थी। कई बार बाहरी राज्यों जैसे तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, बंगलुरु आदि से आने वाले लदानी, आढ़तियों के माध्यम से किसानों की फसल खरीदकर ले जाते थे और बाद में भुगतान नहीं करते थे। जांच करने पर उनका पता भी गलत निकलता था। इसी धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए अब एड्रेस वेरिफिकेशन के बाद ही लाइसेंस दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंडियों में सीजन की तैयारियां पूरी
सोलन और परवाणू की फल एवं सब्जी मंडियों में हर साल अरबों रुपये का कारोबार होता है। जुलाई के दूसरे सप्ताह के बाद मंडियों में सेब की आमद शुरू हो जाएगी। जबकि 15 जुलाई से आधिकारिक रूप से सीजन शुरू किया जाता है। सोलन मंडी में प्रवेश द्वार, मार्ग, पेयजल व्यवस्था और ऑक्शन स्टेज को तैयार है। वहीं, परवाणू सेब मंडी में शौचालय व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत और किसान-बागवानों के ठहरने के उचित प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


टमाटर के बाद सेब सीजन की तैयारियां पूरी कर ली है। बिना लाइसेंस के लदानियों और आढ़तियों को मंडियों में कार्य करने की अनुमति नहीं होगी। लदानियों को कारोबार शुरू करने से पहले लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा, जिसके बाद मंडी समिति उनके पते को वेरिफाई करेगी। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही उन्हें व्यापार की अनुमति दी जाएगी।
राघव सूद, सचिव, मंडी समिति, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें