नालागढ़ के अवस्थी नर्सिंग संस्थान में कैंपस इंटरव्यू के दौरान संस्थान की चयनित छात्राएं- स्रोत-
चंडीगढ़ और गाजियाबाद अस्पताल प्रबंधकों ने लिए साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अवस्थी नर्सिंग इंस्टीट्यूट में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान की कुल 26 छात्राओं को नौकरी के अवसर प्राप्त हुए। क्लीयरमेडी हेल्थकेयर मोहाली में पांच छात्राओं का चयन हुआ, जबकि नरेंद्र मोहन हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर गाजियाबाद में 21 छात्राओं का चयन हुआ है। क्लीयरमेडी हेल्थकेयर ने यह इंटरव्यू ऑफलाइन मोड में आयोजित किए। इंटरव्यू टीम में एचआर सिम्पी, अधीक्षक मनप्रीत और एजुकेटर सिमरन शामिल रहीं। दूसरी ओर नरेंद्र मोहन हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर गाजियाबाद ने अपनी चयन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में की। इंटरव्यू बोर्ड में प्रिया चौहान एवं एजुकेटर कृतिका शामिल रहीं। संस्थान के चेयरमैन चंद्रशेखर अवस्थी, निदेशक ऋषभ अवस्थी एवं रजत अवस्थी और प्रिंसिपल शुभा भारद्वाज ने सभी चयनित छात्राओं को बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।