फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में अलग-अलग प्रजातियों के लगेंगे 250 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद और उद्योगों ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आह्वान पर नगर परिषद परवाणू, उद्योगों के कर्मचारियों और संस्थाओं ने संयुक्त रूप से पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत शहर के पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और नालों की साफ-सफाई की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से फलदार और छायादार पौधे भी रोपे गए।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत पूरे क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के करीब 250 पौधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों से कचरा हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी ने लोगों से स्वच्छता एप डाउनलोड करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कचरा उठाने वाली गाड़ी समय पर नहीं आती है, तो एप से शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। इससे संबंधित स्थान पर तुरंत सफाई सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्थानीय लोगों और उद्योग कर्मियों को स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इस स्वच्छता अभियान में विभागीय कर्मचारियों, उद्योगों के कर्मियों, पूर्व पार्षदों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें