फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भोजनगर-चक्कीमोड़ सड़क मार्ग को 25 लाख मंजूर, जल्द बहाल होगी आवाजाही

विज्ञापन
अमर उजाला अ​भियान के दौरन छपी खबर।
विज्ञापन
भोजनगर में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में विधायक सुल्तानपुरी ने सुनीं जनसमस्याएं, चिट्टा मुक्ति की दिलाई शपथ
विज्ञापन

कार्यक्रम में 49 शिकायतें आईं, 48 इंतकाल और 42 प्रमाणपत्र भी बनाए
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली/सोलन। कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोजनगर में आयोजित प्रशासन गांव की ओर शिविर जनसमस्याओं के निपटारे का केंद्र बना। शिविर में मुख्य रूप से भोजनगर-तड़ोल-चक्कीमोड़ सड़क के पिछले दो महीनों से बंद होने का मुद्दा छाया रहा। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने सड़क मरम्मत के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत करने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी। 15 किमी अतिरिक्त सफर से मिलेगी राहत स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि मुख्य सड़क बंद होने के कारण उन्हें 14 किलोमीटर के बजाय कुमारहट्टी होकर 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटकर कालका-चंडीगढ़ जाना पड़ रहा है। इससे सोलन और सिरमौर की दर्जनों पंचायतों के लोग परेशान हैं। विधायक ने संबंधित ठेकेदार को तुरंत कार्य शुरू करने के आदेश दिए। शिविर में कुल 49 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस दौरान राजस्व विभाग ने 48 इंतकाल दर्ज किए और प्रशासन की ओर से 42 विभिन्न प्रमाणपत्र जारी किए गए। एसडीएम सोलन डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों के समय की बचत करना और घरद्वार पर समाधान उपलब्ध कराना है। विधायक ने शिविर के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इसमें भोजनगर से जल्द इलेक्ट्रॉनिक मुद्रिका बस सेवा शुरू होगी। क्यारूआ सिहारड़ी योजना में बार-बार खराब हो रही मोटर को बदलने और नारायणी के पास पानी का बांध बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों को चिट्टा मुक्त प्रदेश अभियान के तहत नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर, भोजनगर प्रधान मनोज शर्मा, काबा कलां प्रधान यशोदा देवी, बीडीओ रमेश शर्मा, बीएमओ डॉ. परविंदर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अमर उजाला अभियान के दौरन छपी खबर।

अमर उजाला अभियान के दौरन छपी खबर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें