सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति द
सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय दाड़लाघाट ने मनाया वार्षिक समारोह
छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अदाणी अंबुजा सीमेंट के मुख्य प्रबंधक संदीप शेर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिक्षा समिति के प्रांत अधिकारी मस्त राम शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर खेलकूद में विजेता रहे रोहित, सुहानी, सिमरन, गुंजन, दिव्या व कंचन को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शैक्षणिक सत्र में पहली से जमा दो तक के मेधावी छात्र हार्दिक, आरवी, विराज, हर्ष, हर्षित, नितिन, भूमिका और आदर्श को भी पुरस्कृत किया गया। जिला स्तरीय विज्ञान मेले के विजेता ध्रुव व राहुल को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गीता राम ठाकुर ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर साल भर की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं है, बल्कि संस्कारों के माध्यम से श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण करना है। मुख्यअतिथि ने स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर नरेश अवस्थी, हरीश, रेखा राठौर, भारती अवस्थी, अंबुजा फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय शर्मा, बाघल लैंड लूजर सभा के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, उपाध्यक्ष ऋषि राज गांधी और मनोज गौतम उपस्थित रहे।