संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कुनिहार-शिमला रोड पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। इसकी शिकायत युवक ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार आर्यन निवासी कुनिहार ने शिकायत दी है कि वह अपनी बाइक पर घर से सामान लेने के लिए कुनिहार बाजार आया था जब वह कुनिहार-शिमला रोड पुराना बस अड्डा कुनिहार पहुंचा तो शिमला की तरफ से एक गाड़ी तेज रफ्तार व गलत दिशा आई व इसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक सहित नीचे गिर गया। चालक मौका से अपनी गाड़ी को भगाकर ले गया। एएसपी सोलन राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।