फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन मंत्री ने बैठक से नदारद रहने वालों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक से नदारद पदाधिकारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन

संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गुलेरिया बोले, संगठन की बैठकों को गंभीरता से लिया जाए
भाजपा दून मंडल की दो दिवसीय आवासीय बैठक का बद्दी में समापन
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी(सोलन)। भाजपा दून मंडल की दो दिवसीय बैठक सोमवार को सराजमाजरा के योगेश होटल में हुई। दूसरे दिन के तीन सत्रों में चली इस बैठक का समापन जिला अध्यक्ष भाजपा सोलन केएल ठाकुर ने किया। उन्होंने विषय लोकसभा चुनाव-2019 पर बोलते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के पास मुद्दों की कमी नहीं है लेकिन आम जनता को जागरूक करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर लोगों के पास जाएं। केंद्र व प्रदेश सरकार ने हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य किया है चाहे कोई अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा हो या फिर स्थानीय मुद्दा हो विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं हैं। ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक मंडल में दस हजार झंडे व दस हजार स्टीकर लगाए जा रहे हैं। दूसरे सत्र में खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष एवं शिमला सीट के संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गुलेरिया ने संगठन की आगामी कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला और मंडल की क्लास ली। गुलेरिया ने बैठक में पदाधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर कड़ा संज्ञान लिया। बैठक के प्रथम सत्र के शुभारंभ अवसर पर जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी ने कहा कि उन्हें सबको साथ लेकर चलना चाहिए। इस बैठक में गोसेवक आयोग के वाइस चेयरमैन अशोक शर्मा ने कहा कि लोस के लिए पन्ना प्रमुखों, त्रिदेवों, ग्राम केंद्र प्रभारियों का अहम रोल रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. श्रीकांत शर्मा, औद्योगिक प्रकोष्ठ के जिला प्रधान सत्या पांडेय, कृष्ण कौशल, राजेंद्र झल्ला, सरवन चंदेल, मेहर चंद, मेलाराम चंदेल, गुरमीत बिल्लांवाली, तरसेम चौधरी, भगत राम ठाकुर, पार्षद संदीप सचदेवा, संजीव शर्मा, हर्षवर्धन, रामेश्वर दास, रविंद्र, मनीष, गुरदेव सिंह, मनीष कुमार, प्रेम चंद ठाकुर, सुभाष शर्मा, बलजीत नेगी, हरिचंद, माधोराम मेहता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें