फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किदे सिर ते मौजा करदे, जे बापू तू न हुंदा पर झूमा सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। ठोडो ग्राउंड में चल रहे हिमाचल उत्सव की छठी संध्या पर पंजाबी गायक सोनू सुरजीत ने किदे सिर ते मौजा करदे जे बापू तू न हुंदा और मशहूर पंजाबी गाना छल्ला गाकर सभी को मन मोह लिया। उन्होंने पंजाबी गानों की एक के बाद एक झड़ी लगा दी।

शुक्रवार को आयोजित संध्या में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने र्काक्रम के आयोजकों को कार्यक्रम के लिए बधाई दी। शाम के समय मैदान में कार्यक्रम देखने के लिए लोगों का भारी हुजूम उमड़ा। सांस्कृतिक संध्या में कृतिका तनवर ने कई गानों से समा बांध दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में गायक दीपक चौहान ने अपने गीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। हिमाचल की उत्सव एसजे डांसिंग जोन और विशाखा ग्रुप ने बेहतरीन अंदाज में भंगड़ा की प्रस्तुति से नाचने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले मैदान में दिन के समय कबड्डी के मुकाबले हुए।
विज्ञापन


शनिवार को कबड्डी के क्वाटर फाइनल और सेमीफाइनल खेले जाएंगे। मुकेश शर्मा और कीर्ति कौशल ने बताया कि मेले में शुरूआती दो दिन मौसम खराब रहा था जिसकी वजह से दर्शकों की भीड़ कम रही। हालांकि बाद में दर्शक बढ़ते गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें