फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले मेरी बांछने करू सोंगे तेरे, करूं तो करूं का पहाड़ी कव्वाली पर खूब झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले मेरी बांछने करू सोंगे तेरे, करूं तो करूं का पहाड़ी कव्वाली पर खूब झूमे दर्शक
विज्ञापन

सोलन में आयोजित हिमाचल उत्सव की पांचवीं संध्या में जमा हिमाचली और कॉमेडी का रंग
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। ठोडो ग्राउंड में चल रहे हिमाचल उत्सव की पांचवीं संध्या में वीरवार शाम को हिमाचल से संबंध रखने वाले पहाड़ी गायक मदन झालटा ने अपनी पहाड़ी कव्वाली बोले मेरी बांछने करूं सोंगे तेरे तो करूं का पेश करके सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने माला रे, जयंती, रुरजा, नोरया गाने भी प्रस्तुत किए। सबसे बड़ी बात कार्यक्रम में यह रही कि कार्यक्रम में पहली बार पहाड़ी कव्वाली का आयोजन किया गया। कॉमेडियन नागेश बुरबुरे और महेश भंसाली के नाम रही। इन्होंने अपनी मिमिक्री और कॉमेडी के साथ सभी को लोटपोट कर दिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक कॉमेडी के सीन कर सभी को खूब हंसाया। वीरवार को शिमला संसदीय सीट से सांसद वीरेंद्र कश्यप बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शामिल हुए और नगरपरिषद सोलन के अध्यक्ष विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि वीरेंद्र कश्यप ने हिमाचल उत्सव के सभी सदस्यों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान कांगड़ा के मोहित ने अपनी मधुर आवाज में गीतों को पेश कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर हिमाचल उत्सव समिति के उपाध्यक्ष मुकेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इससे पहले दिन में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया। समिति के सचिव कीर्ति ने बताया कि पूरे हिमाचल से कबड्डी की 22 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें जीतने वाली टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता को 11 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें