फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में टमाटर के रेट बढ़ने से किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
टमाटर के रेट बढ़ने से किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक
विज्ञापन

सोलन सब्जी मंडी में में सोमवार को 650 रुपये प्रति क्रेट बिका हिमसोना टमाटर
आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ सकते हैं टमाटर के दाम
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। बरसात बढ़ने के साथ ही टमाटर उत्पादक किसानों की उम्मीद जागने लगी है। सोमवार को सोलन सब्जी मंडी में हिमसोना टमाटर 650 रुपये तक पहुंच गया। इससे पहले मंडी में 400 रुपये तक क्रेट के दाम मिल रहे थे। किसान आने वाले दिनों में टमाटर के दामों में और बढ़ोतरी की संभावना जता रहे हैं। सब्जी मंडी में सोमवार को करीब 13 हजार क्रेट पहुंचे। इस दौरान सब्जी मंडी में ट्रकों की हड़ताल का कोई भी असर देखना को नहीं मिला है। सोलन सब्जी मंडी में टमाटर के दामों में उछाल आने लगा है। सोमवार को टमाटर ने 600 के पार हो गया। इससे पहले टमाटर के अच्छे दाम न मिलने के कारण किसानों की चिंता बढ़ने लगी थी। बताया जा रहा है कि मैदानी इलाकों में भारी बरसात होने से अब हिमाचल के टमाटर को अच्छे दाम मिलने के आसार है। सोलन सब्जी मंडी में हर रोज करीब 10 हजार से अधिक क्रेट पहुंच रहे हैं। सुबह से ही किसान टमाटर को मंडी पहुंचा रहे हैं। खास बात यह है कि ट्रकों की हड़ताल के बाद सोलन सब्जी मंडी से टमाटर को बाहरी राज्यों में भेजा जा रहा है। सोमवार को भी मंडी में हड़ताल का कोई भी असर नहीं रहा। सोलन का टमाटर इन दिनों पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और नासिक तक जा रहा है। हिमाचल में सबसे अधिक टमाटर की पैदावार सोलन जिला में होती है। किसानों की टमाटर मुख्य फसल होती है। पिछले साल किसानों को टमाटर ने मालामाल कर दिया था। बीते साल सोलन मंडी में टमाटर की क्रेट 1800 रुपये तक बिका था।
विज्ञापन

ट्रक हड़ताल का असर नहीं
टमाटर पर हड़ताल का कोई भी असर नहीं है। मंडी में सुबह से शाम तक नियमित रूप से वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य चला हुआ है। सोमवार को टमाटर की सप्लाई बाहरी राज्यों में होती रही। जिला में जहां एक और ट्रकों की हड़ताल से करोड़ों का नुकसान हो रहा है, सब्जी मंडी सोलन में सारा कारोबार अच्छे से चल रहा है। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने कहा कि सोमवार को टमाटर के दामों में कुछ बढ़ोतरी हुई है। मंडी में हिमसोना टमाटर की क्रेट 650 रुपये तक बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें