फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम नम: शिवाय के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। श्रावण माह के शुरू होते ही पहले सोमवार को बीबीएन क्षेत्र के शिवालयों घड़यालों और घंटियों से गूंज उठे। शिव भक्तों ने सुबह से ही शिवालयों में जाकर पूजा-अर्चना आरंभ कर दी। शिव भक्तों ने क्षेत्र के शिव मंदिरों में शीश नवाया और भारी संख्या में लोग मंदिरों में कतारों में नजर आए।

नालागढ़ स्थित शिव मंदिर, गबला कुंआ, चोये वाला मंदिर, बाबा भारती, एकादश रुद्र मंदिर चुहूवाल, तालाब वाला मंदिर, भल्लेश्वर महादेव मंदिर, बाबा बर्फानी शिव मंदिर आदि शिवालयों में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर शीश नवाया और शंकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक सूर्य को प्रमुख मानते हुए चैत्र आदि 12 मासों की संक्रांति के हिसाब से उत्तर भारत में महीनों की गणना होती है और उत्तर भारत में संक्रांति से अगली संक्रांति तक माह की गणना होती है। इस हिसाब से 16 जुलाई सोमवार को श्रावण संक्रांति होने से सोमवार को ही शिव मास प्रारंभ श्रावण का पहला दिन माना जाएगा।
विज्ञापन


प्रेम ज्योतिष संस्थान नालागढ़ के पंडित प्रेम शर्मा ने कहा कि इस बार श्रावण मास में पांच सोमवार आए है। उन्होंने कहा कि इस माह में भगवान भोले शंकर को दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल, बिल्वपत्र, आक, धतूरा आदि चढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें