रामपुर (सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय रामपुर में राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान सप्ताह के तहत झंडा दिवस मनाया गया। वरिष्ठ अध्यापक प्रदीप शर्मा ने सांप्रदायिक सद्भाव के बारे में बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने समाज में सब लोग मिलजुल कर रहें। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने मिलकर सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ाने के लिए पैसे इकट्ठे किए। इन्हें गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए भेजा जाएगा। बच्चों ने रामपुर गांव में जाकर लोगों से सांप्रदायिक सद्भाव के लिए चंदा इकट्ठा किया।