फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को योग आसनों की जानकारी प्रदान की

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। आयुर्वेदिक विभाग द्वारा कुमारहट्टी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पांच दिवसीय निशुल्क योग शैली जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. तेजस्वी विजय आजाद ने बताया कि शिविर में विभाग की ओर से डॉ. मंजेश शर्मा की अध्यक्षता में योगा टीम ने प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम और आयुर्वेद की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि योग, आसन, प्राणायाम मात्र क्रियाएं नहीं हैं बल्कि यह हमारे जीवन को स्वस्थ रखने का आधार भी हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद्र गुप्ता ने विद्यार्थियों को मधुमेह, मोटापा, मानसिक विकार के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. अनिल शर्मा, मनोज कुमार, कालेज से विशाल शर्मा, समीर, मीनू शर्मा और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें