बद्दी (सोलन)। रावमापा बद्दी में चल रहे एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने छठे दिन मंदिर और स्कूल परिसर की सफाई की। छात्रों ने स्कूल परिसर में हैंड बॉल ग्राउंड बनाया तथा शिव मंदिर की सफाई की। खेड़ा मंदिर परिसर में भी सफाई अभियान चलाया गया। एनएसएस के छात्र हरिपुर वाले बाबा के परिसर भी पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर में आयोजित किए जा रहे भंडारे में अपना सहयोग दिया। प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा की अगुवाई में शिविर में 17 छात्राएं और 18 छात्र भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र पाल और प्रेम देवी ने कहा कि छह दिन में एनएसएस छात्रों ने स्कूल प्रांगण और आसपास में सफाई अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे कैंपों के आयोजन से विद्यार्थियों में सभ्य समाज के निर्माण का गुण बढ़ता है।