फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

538 मतदान केंद्रों के लिए चुनावी टीमें रवाना

विज्ञापन
सोलन से बूथों के ल‌िए रवाना होता कमऱ्र्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोलन। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नौ नवंबर को होने वाले मतदान के लिए मतदान दलों को मंगलवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कंवर ने बताया कि जिला मुख्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मतदान दल 8 नवंबर को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्र की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। नौ नवंबर की सुबह 8 से शाम 5 बजे के बीच मतदान होगा। इसमें 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 130, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 100, 52-दून विधानसभा क्षेत्र में 90, 53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 112, 54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 92 मतदान दल मंगलवार की सुबह अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समुचित संख्या में आरक्षित मतदान कर्मी भी तैयार रखे गए हैं। नालागढ़ विस क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी आशुतोष गर्ग, दून विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी, सोलन विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी एकता कापटा, कसौली विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी शिल्पी बेक्टा तथा अर्की विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी ईशा ठाकुर की देख-रेख में मतदान कर्मी निर्धारित मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुए। सभी मतदाता दलों को निर्देशानुसार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई है। एक मतदाता दल में पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी तथा तीन पोलिंग अधिकारी हैं। इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार सेक्टर दंडाधिकारी, सेक्टर अधिकारी और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें