फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डगशाई की सड़क खस्ताहाल

विज्ञापन
Road
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। डगशाई चैरिंग क्रॉस से गांधी ग्राम तक करीब साढ़े तीन किमी लंबी सड़क की हालत वर्षों से खस्ताहाल बनी है। इसके कारण वाहन चालकों सहित लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आलम ये है कि इस सड़क का पहला आधा भाग छावनी परिषद डगशाई के तहत एमईएस के अधीन आता है। जबकि दूसरा आधा हिस्सा लोक निर्माण विभाग के तहत है। लेकिन दोनों विभागों के नकारात्मक रुख से सड़क की हालत बदतर बनी है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर हर रोज सैकड़ों पर्यटकों सहित स्थानीय लोग आवाजाही करते हैं। खस्ताहाल मार्ग के कारण लोगों को दो पहिया वाहन और अन्य दूसरे वाहन को चलाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी मनीष शर्मा, त्रिपता डोगरा, बलवीर सिंह, नरेश, शकुंतला देवी, काजल, महक, दीक्षा, रंजना का कहना है कि डगशाई चैरिंग क्रॉस से लेकर गांधी ग्राम तक लगभग साढे़ तीन किमी सड़क के हिस्से की खराब हालत पिछले काफी समय से बनी हुई है। एमईएस और लोक निर्माण विभाग आज तक खस्ताहाल मार्ग को दुरुस्त नहीं कर पाया है। इसके चलते आए दिन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यही नहीं बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के सामने भी कसौली क्षेत्र की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने लोनिवि और छावनी बोर्ड से मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है कि ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।
सिर्फ आश्वासन ही दिया

छावनी परिषद डगशाई के वार्ड नंबर के वार्ड सदस्य मनीष शर्मा और अंहेच पंचायत के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क को खराब हुए काफी वर्ष हो गए हैं। सड़क की हालत सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में समस्या को कई बार लाया गया है। लेकिन विभाग उन्हें हमेशा आश्वासन ही देता है। अभी तक मार्ग की दशा को नहीं सुधारा गया है।
विज्ञापन


पेचवर्क की प्रपोजल नहीं : सौबती
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संदीप सौबती ने बताया की अंहेच से गांधीग्राम सड़क पर पेच वर्क की अभी कोई प्रपोजल नहीं है। उन्होंने सड़क किनारे रह रहे लोगों से अपील की कि वे घर का पानी सड़क पर न आने दें। पानी के कारण करोड़ों रुपये से बनने वाली सड़कों को अधिक नुकसान हो रहा है। पानी से सड़कों की हालत खस्ता बनती जा रही है।

धनराशि आने के बाद दुरुस्त होगा मार्ग
एमईएस के जेई रोहित गुप्ता ने बताया कि वे काम करने वाली एंजेसी हैं न कि स्वीकृति देने वाली। उनके पास अभी सड़कों को दुरुस्त करने के लिए कोई पैसा नहीं आया है। जब इसके लिए पैसा आएगा तो सड़क को पक्का कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें