फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर पंचायत में 21 महिलाओं का योजना के तहत चयन, कोई आपत्ति दर्ज नहीं

Tue, 17 Nov 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
वार्ड सदस्य सीमा शर्मा। ग्राउडं रिपोर्ट
विज्ञापन
विशेष ग्राम सभा में हुआ सत्यापन, मात्र एक महिला ही पहुंची ग्राम सभा में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर पंचायत में मुख्यमंत्री सुखी परिवार अपना परिवार योजना के तहत चयनित 21 महिलाओं की पात्रता का विशेष ग्राम सभा में सत्यापन किया गया। हालांकि, चयनित महिलाओं में से केवल एक ही महिला बैठक में उपस्थित हुई। पंचायत के सभी वार्ड सदस्य बैठक में मौजूद रहे और उन्होंने सूची में शामिल महिलाओं की पात्रता का सत्यापन किया।
सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई विशेष ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत उपप्रधान सुशील शर्मा ने की, जबकि पंचायत सचिव नरेंद्र ठाकुर ने बैठक की कार्यवाही संचालित की। योजना के तहत चयनित सभी 21 महिलाओं को बैठक में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन अधिकांश महिलाएं बैठक में नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन

अपराह्न एक बजे तक चली बैठक में पंचायत सचिव ने वार्ड नंबर एक से 13 तक चयनित महिलाओं के नाम पढ़कर सुनाए। इसके बाद संबंधित वार्ड सदस्यों और उपस्थित लोगों ने महिलाओं की पात्रता का सत्यापन किया। किसी भी नाम पर आपत्ति दर्ज नहीं हुई। इसके बाद 21 महिलाओं की सूची पंचायत के सूचना पट्ट पर सार्वजनिक कर दी गई।
पंचायत सचिव नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि योजना के तहत चयनित 21 पात्र महिलाओं की सूची सूचना पट्ट पर लगा दी गई है। सभी वार्ड सदस्यों ने पात्रता का सत्यापन कर दिया है। उपप्रधान सुशील शर्मा ने बताया कि इन महिलाओं का चयन 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता के लिए किया गया है।
इनसेट
यह एक सराहनीय कदम
वार्ड नंबर 12 की सदस्य सीमा शर्मा ने कहा कि सरकार की यह अच्छी पहल है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहायता देकर उन्हें संबल प्रदान करना सराहनीय कदम है।
पात्रता का सत्यापन पूरा
वार्ड नंबर तीन की सदस्य मेनका ने कहा कि सभी चयनित महिलाओं की पात्रता का सत्यापन कर दिया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

परिवार को मिलेगी मदद
योजना के तहत चयनित वार्ड नंबर तीन की निवासी बेबी रानी ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता से उनके परिवार को काफी मदद मिलेगी।

वार्ड सदस्य सीमा शर्मा। ग्राउडं रिपोर्ट

वार्ड सदस्य सीमा शर्मा। ग्राउडं रिपोर्ट

वार्ड सदस्य सीमा शर्मा। ग्राउडं रिपोर्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें