फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 21 शिकायतें, 96 मांग पत्र मिले, कई मामलों का मौके पर निपटारा

विज्ञापन
नालागढ़ के पंजेहरा में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में जानकारी देते हुए विधायक हरदीप बावा- स्र - फोटो : मिहींपुरवा के नवीन गल्लामंडी परिसर में सामूहिक विवाह में मौजूद युगल।
विज्ञापन
पंजेहरा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विधायक हरदीप बावा ने सुना लोगों की समस्याएं
विज्ञापन

नालागढ़ की आठ पंचायतों के लोग कार्यक्रम में हुए शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा की अध्यक्षता में उपतहसील पंजेहरा में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में आठ पंचायतों के लोगों ने 21 शिकायतें और 96 मांग पत्र प्रस्तुत किए। कई मामलों का मौके पर निपटारा किया गया और शेष मामलों को समय-सीमा में निपटाने के निर्देश जारी किए गए। कार्यक्रम में वर्ष 2025 में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित उन परिवारों को विशेष राहत स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए जिनके मकान पूर्णतः नष्ट हुए थे। इससे प्रभावित परिवारों को अपने घरों का पुनर्निर्माण करने में आर्थिक मदद मिलेगी। इस दौरान विभिन्न प्रमाण पत्र और शपथ पत्र भी जारी किए गए। इसमें रजिस्ट्री, हिमाचली प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, कृषि प्रमाणपत्र, अल्पसंख्यक प्रमाणपत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र, डोगरा प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाणपत्र शामिल थे। कार्यक्रम में विधायक बावा ने एंटी चिट्टा अभियान के तहत उपस्थित जनसमूह से नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। साथ ही वर्धमान टेक्सटाइल कंपनी और वर्ल्ड कैंसर केयर के सहयोग से निशुल्क कैंसर जांच, नेत्र जांच और चश्मा वितरण शिविर भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र अहलूवालिया, डीएफओ विकल्प यादव, तहसीलदार हुस्न चंद, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

नालागढ़ के पंजेहरा में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में जानकारी देते हुए विधायक हरदीप बावा- स्र- फोटो : मिहींपुरवा के नवीन गल्लामंडी परिसर में सामूहिक विवाह में मौजूद युगल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें