फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कराड़ाघाट स्कूल में क्विज प्रतियोगिता में 21 बच्चों ने लिया भाग

विज्ञापन
क्विज प्रतियोगिता के उपरांत विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरित करते शिक्षक व अंबुजा फाउंडेशन प्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन) अंबुजा फाउंडेशन की ओर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला कराड़ाघाट में बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन अंबुजा फाउंडेशन की कार्यक्रम समन्वयक आरती सोनी की ओर से किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर केंद्रीय मुख्य शिक्षिका तरुण गुप्ता, शिक्षक योगेंद्र, पूनम तथा बाल मित्र पूनम उपस्थित रहे। केंद्रीय मुख्य शिक्षिका तरुण गुप्ता ने अंबुजा फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक होते हैं और समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए। वहीं वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक संजय शर्मा ने भी ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागी बच्चों को पारितोषिक एवं अल्पाहार वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें