फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में तमन्ना और अक्षय प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
200 मीटर दौड़ में तमन्ना और अक्षय प्रथम
विज्ञापन

दयानंद स्कूल में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। दयानंद आदर्श विद्यालय सोलन में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर की रेस में दीपिका ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि सागरिव दूसरे और विदुषी तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा 200 मीटर की दौड़ में तमन्ना प्रथम, हीना दूसरे व दीपिका तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर रिले रेस में सोनल, मुस्कान, शाहीन और खुशबू क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में अक्षय प्रथम, समरदीप दूसरे और दीपांशु तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर की दौड़ में शंकर प्रथम, दीक्षित व अमन दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान स्कूल के चारों सदनों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विप्लव, हर्षित, मोनिका, कार्तिक, श्रद्धा, अंशुल, रिधिका, ईशा, अर्नज्ञा, शिवम, आदित्य, रीत सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य उषा मित्तल ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें