फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन अस्पताल पहुंचा स्वाइन फ्लू का संभावित, तीन पहुंची मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में स्वाइन फ्लू से संभावित एक और मरीज को अस्पताल में दाखिल किया गया है। इसका सैंपल टेस्ट के लिए कसौली भेज दिया है। इसे अस्पताल के आइसोलेश्न वार्ड में उपचार किया जा रहा है। दो दिन में यह तीसरा मामला है। इससे पहले मंगलवार को दो मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया था। गंभीर बीमारी से पीड़ित इन मरीजों के नमूने जांच के लिए कसौली भेजे गए हैं। इनकी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। इससे पहले 28 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आ चुकी है।

वहीं, दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है। अस्पताल प्रशासन के पास स्वाइन फ्लू को लेकर सभी टेमी फ्लू दवाई के साथ, सिरप, कैप्सूल उपलब्ध हैं। सभी ब्लॉकों में पहले से ही दवाइयों को उपलब्ध करवाकर रखा है। स्वाइन फ्लू के लिए किए जाने वाले एलीजा टेस्ट की सुविधा केवल कसौली और आईजीएमसी शिमला में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू से संभावित मरीज राजगढ़ सिरमौर से आया है। जिन क्षेत्रों में मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर परिजनों और अन्य रिश्तेदारों में स्वाइन फ्लू के लक्षणों की भी जांच होती है। इसके बाद लक्षण पाए जाने पर दवाई भी दी जा रही है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी सोलन एनके गुप्ता ने बताया कि संभावित मरीज के सैंपल कसौली भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें