फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडाघाट डीएवी स्कूल जाएगा प्रशासन, फीस वृद्धि पर खंगाले जाएंगे प्रमाण

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। डीएवी स्कूल के खिलाफ अभिभावकों की ओर से फीस वृद्धि को लेकर खोले गए मोर्च में प्रशासनिक कार्रवाई तीन दिन में की जाएगी। इसके तहत उपमंडलाधिकारी के साथ उपनिदेशक उच्च शिक्षा स्कूल में जाकर छानबीन करेंगे। मंगलवार को फीस वृद्धि को लेकर अभिभावक उपायुक्त सोलन विनोद कुमार से मिले और ज्ञापन से स्कूल में पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया।

साथ ही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी रखी थी। इस दौरान स्कूल को बंद करने की आवाज अभिभावकों ने बोल डाली। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाया था कि स्कूल अपनी मनमानी कर रहा है। इससे आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अभिभावकों का यह भी कहना है कि स्कूल प्रशासन ने फीस वृद्धि की समस्या को सुलझाने के बजाय अनसुना किया जा रहा है। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल कोई सहयोग नहीं कर रहा है। स्कूल की ओर से यहीं से सामान लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


तीन दिन बाद होगी कार्रवाई : धीमान
एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान ने बताया कि इस बारे में प्रशासनिक कार्रवाई तीन दिन के भीतर की जाएगी। इसमें प्रशासन की टीम के साथ उप शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा के साथ स्कूल में जाकर फीस वृद्धि को लेकर छानबीन करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें