फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनावर के गढ़खल में होगा जनमंच कार्यक्रम, परिवहन मंत्री होंगे मुख्यातिथि

विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन। जनमंच कार्यक्रम सात अक्तूबर को गढ़खल में किया जाएगा। जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के वन परिवहन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे। उपायुक्त विनोद कुमार ने कहा कि कार्यक्रम राजकीय उच्च पाठशाला सनावर में किया जाएगा। कार्यक्रम प्रात: 10.00 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनमंच में ग्राम पंचायत गढ़खल-सनावर, कसौली-गढखबल, चामियां, कोट, हुड़ंग, नाहरी, गुलहाड़ी, गनोल, जाबली, धर्मपुर, रौड़ी और आंजी मातला की समस्याओं को सुना जाएगा। विनोद कुमार ने कहा कि जनमंच से पहले विभिन्न विभागों ने इन ग्राम पंचायतों में जनमंच गतिविधियां की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व जनमंच गतिविधियों में ग्राम पंचायतों में लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पशुपालन, कृषि तथा बागवानी विभाग के जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। पूर्व जनमंच गतिविधियों के अंतर्गत इन पंचायतों में योजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सात अक्तूबर को होने वाले जनमंच में आमजन की समस्याओं का उनके घर-द्वार निदान होगा।
विज्ञापन


जनमंच में राजस्व तथा अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी किए जाएंगे। विनोद कुमार ने लोगों से आग्रह किया कि समस्या तथा शिकायत निवारण के लिए अपनी शिकायतें आवेदन पत्र पर खंड विकास अधिकारी धर्मपुर या उपमंडलाधिकारी कार्यालय सोलन पहुंचाएं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जनमंच से पहले अपने आवेदन कार्यालयों में पहुुंचाएं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्धारित समय पर जनमंच में पहुंचने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें