फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू में बच्चों के साथ मिलकर अमर उजाला ने जगाई डेंगू के खिलाफ अलख

विज्ञापन
dengue
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। डेंगू से लगातार बिगड़ रहे औद्योगिक नगर परवाणू के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए अमर उजाला ने शहर में बीमारी के खिलाफ अलगख जगाई। इस मौके पर स्कूली बच्चों और स्थानीय चिकित्सकों ने लोगों को डेंगू से बचने के उपाय सुझाए। इस मौके पर रैली में परवाणू ईएसआई अस्पताल के इंचार्ज डॉ. कपिल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। परवाणू नगर परिषद के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा बतौर वरिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

रैली को नगर परिषद परिसर से डॉ. कपिल, ठाकुर दास शर्मा और माइक्रोटेक कंपनी के एचआर हेड संदीप प्रभाकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में डिवाइन स्कूल, आइशर स्कूल, डीएवी स्कूल, राजकीय माध्यम वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से आए लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। रैली परवाणू शहर से होती हुई नगर परिषद परिसर में खत्म हुई। इस रैली में प्रदेश इंटक, परवाणू सेब मंडी आढ़ती एसोसिएशन, परवाणू व्यापार एसोसिएशन संजय यादव ने सहयोग किया।
विज्ञापन


इसके बाद ईएसआई अस्पताल के डॉ. गगनदीप ने आए हुए बच्चों और कर्मचारियों को डेंगू बीमारी और इससे बचाव के बारे में जानकारी दी। नगर परिषद के प्रधान ठाकुर दास शर्मा ने कहा कि नगर परिषद फॉगिंग, दवाइयों का छिड़काव छह टीमों से करवा रही है। लेकिन, इस बीमारी की रोकथाम के लिए शहरवासियों, उद्योगपतियों और लोगों को आगे आने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन डिवाइन स्कूल की अध्यापिका अंजू शर्मा ने किया।
विज्ञापन


डेंगू की रोकथाम में जन सहयोग जरूरी : डॉ. कपिल
ईएसआई अस्पताल के कार्यकारी अधिकारी डॉ. कपिल ने बताया कि परवाणू और आसपास डेंगू फैलने की रफ्तार बहुत तेज होती जा रही है और यह गंभीर रूप धारण करता जा रहा है। अभी तक आंकड़ा 650 तक पहुंच गया है। जो लोग बाहर से इलाज करवा रहे हैं तो आंकड़ा 800 पार कर गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम का प्रयास कर रहा है लेकिन इसमें जन सहयोग भी जरूरी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें