फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन से घरों को खतरा, लोगों के पैदल रास्ते गायब

विज्ञापन
road shimla
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे को फोरलेन में बदलने के चल रहे निर्माण कार्य के लिए हो रही पहाड़ों की कटिंग से लोगों के घरों को खतरा पैदा हो गया है। सुक्कीजोहड़ी से धर्मपुर पंचायत के तहत आने वाले हार्डिंग वार्ड को जाने वाला रास्ता फोरलेन कटिंग के कारण गिर चुका है। हार्डिंग वार्ड को जाने वाले लोग अब बीडीओ धर्मपुर के सरकारी आवास से होकर जा रहे हैं। फोरलेन के लिए पहाड़ कटिंग के कारण बीडीओ धर्मपुर के सरकारी आवास तथा कर्मचारी आवासों को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

पहाड़ की कटिंग बीडीओ धर्मपुर के सरकारी आवास की बाउंड्री वाल तक पहुंच चुकी है। कर्मचारी आवास के नीचे से फाउंडेशन खिसक चुकी है। फाउंडेशन खिसकने के कारण कर्मचारी आवास कभी भी गिर सकता है। बीडीओ धर्मपुर जयंती ठाकुर ने बताया की फोरलेन कटिंग के कारण सरकारी आवास को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने फोरलेन निर्माण कंपनी के साइट प्रबंधक को कई बार फोन कर प्रभावित साइट का निरीक्षण करने को कहा लेकिन मात्र आश्वासन ही मिले। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में नेशनल हाईवे अॅथारिटी के डायरेक्टर, उपायुक्त सोलन और एडीएम सोलन को इस बारे में लिखित तौर पर अवगत करवाया जाएगा।

सीधी ढलान की वजह से खतरा बढ़ा
हार्डिंग वार्ड में स्थानीय लोगों के घरों समेत आम लोगों के रास्ते भी बंद हो गए हैं। इन रास्तों से लोग देर रात आवाजाही नहीं कर सकते हैं। लोगों का कहना है कि रास्ते से मुख्य मार्ग की ऊंचाई बेहद बढ़ गई है। हाईवे के लिए सीधी ढलान काटी गई है, यदि यहां से कोई व्यक्ति अनियंत्रित होकर नीचे गिरता है तो उसके जिंदा बचने की संभावना न के बराबर रहेगी जबकि पहले यह सभी रास्ते नेशनल हाइवे से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन


जल्द डंगा लगाकर बहाल करेंगे मार्ग : प्रबंधक
फोरलेन कंपनी के साइट मैनेजर उमेश कुमार ने बताया कि सड़क से डंगा लगाया जा रहा है। जल्द से जल्द पहाड़ को रिटेन कर मकानों को खतरे से बचा लिया जाएगा। इस काम को लगभग पंद्रह से बीस दिन लग जाएंगे। पैदल टूटे हुए रास्ते को कुछ दिन के बाद बहाल कर दिया जाएगा। फिलहाल हार्डिंग के स्थानीय लोगों को दूसरे रास्ते से आना जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें