फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने किया कुनिहार अस्पताल का मुआयना मरीजों का पूछा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के छह डॉक्टरों के पद पड़े हैं रिक्त, लाखों की अल्ट्रासाउंड मशीन फांक रही धूल
विज्ञापन

102 और 108 सेवा की भी नहीं मिल रही सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)।
भाजपा के प्रदेश सचिव एवं अर्की विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे रत्न सिंह पाल ने कुनिहार भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सिविल अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में कार्यरत स्टाफ और चिकित्सकों से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में चर्चा की। अस्पताल में छह चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े हैं। काफी समय से कुनिहार सिविल अस्पताल में मात्र एक चिकित्सक ही है।
अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही है। 150 की ओपीडी हर रोज अस्पताल में रहती है। कार्यकर्ताओं ने रत्न सिंह पाल को बताया कि पहले इस अस्पताल में सात चिकित्सक थे और रूटीन में अल्ट्रासाउंड सुविधा भी मिलती थी। अस्पताल में ओपीडी भी 350 के करीब रहती थी। कुनिहार के साथ लगती करीब 15 पंचायतों से मरीज इलाज के लिए आते थे। लेकिन काफी समय से अस्पताल एक ही चिकित्सक या फिर डेपुटेशन पर आ रहे चिकित्सकों के सहारे चल रहा है। इमरजेंसी में मरीजों के लिए 102 या 108 की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

अर्की या फिर चंडी से 108 को कॉल करनी पड़ती है। कई बार समय पर 108 न पहुंचने पर लोगों को टैक्सी करके मरीज को सोलन और शिमला पहुंचाना पड़ता है।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी इंद्र पाल शर्मा, मंडल महामंत्री देविंद्र शर्मा, उपप्रधान हाटकोट राजेश शर्मा, अशोक ठाकुर, राकेश तनवर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता डीआर तनवर, देविंद्र तनवर, हीरा लाल चंदेल, गोपाल कृष्ण, कौशल्या कंवर, चेत राम ठाकुर, राजेंद्र धीमान, अनिल गर्ग, ओमप्रकाश, सुरेश जोशी, बहादुर सिंह, दलीप पाल और संजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखेंगे मुद्दा : पाल
भाजपा के प्रदेश सचिव एवं अर्की विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे रत्न सिंह पाल ने अस्पताल की समस्याओं को देखते हुए कहा कि जल्द ही यहां से प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलेगा ताकि चिकित्सकों के रिक्त पदों को जल्द भरा जा सके। 108 सेवा सहित सभी बुनियादी सुविधाओं को कुनिहार सिविल अस्पताल को उपलब्ध करवाने के लिए जरूरी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें