फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को पानी देने वाले सप्लाई टैंक की सफाई का

विज्ञापन
solan water tank
विज्ञापन
सोलन। शहर को पानी की सप्लाई में इस्तेमाल होने वाले स्टोरेज टैंकों की सफाई का कार्य शुरू हो गया है। सफाई के बाद टैंकों को ढकने का भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल तीनों टैंकों के साफ होने के बाद अब लोगों को साफ पानी मुहैया होने की उम्मीद है। शहर के मुख्य पेयजल सप्लाई टैंक में से एक का कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद बाकी बचे दो टैंकों की सफाई की जाएगी। इसमें आठ लाख गैलन की क्षमता वाले मुख्य टैंक की सफाई के दौरान आईपीएच विभाग ने गिरि और अश्वनी से किए जाने वाले पानी की सप्लाई को अन्य दो टैंकों में स्टोर किया है। इससे लोगों को पेयजल की सप्लाई में कोई कमी नहीं आएगी। हालांकि एक दो दिन में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सरकार के आदेशानुसार आईपीएच सहित नगर परिषद के तहत आने वाले पयेजल भंडार सहित सप्लाई टैंकों की सफाई की जाएगी। इसके तहत 15 जनवरी तक सभी टैंकों की सफाई कर इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी। इसके तहत जिला भर में टैंकों की साफ सफाई का कार्य चला हुआ है।
विज्ञापन

पहले चरण में आठ लाख गैलन टैंक की सफाई में दो दिन लगेंगे। इस दौरान आईपीएच विभाग द्वारा गिरि और अश्वनी से किए जाने वाले पानी को अन्य दो टैंकों में स्टोर और सप्लाई किया जाएगा। टैंक से पहले गंदा पानी निकाल कर टैंक को सुखाया जाएगा। इसके बाद टैंक में जमी काई और पपड़ियों को भरा जाएगा। इस दौरान टैंक में अंदर से सफेदी की जाएगी। इसके बाद एक बार फिर मुख्य टैंक से गिरि और अश्वनी से मिलने वाले पानी का भंडारण किया जाएगा। फिर अन्य दो टैंकों की सफाई का कार्य किया जाएगा। इसमें करीब चार दिन का समय लग सकता है।

टैंक की सफाई से लोग परेशान
नगर परिषद द्वारा पेयजल टैंक की सफाई से पूर्व पानी की निकासी के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं किए थे। इसके चलते टैंकों से निकला पानी सड़कों पर बहता रहा। इससे वाहन चालकों सहित राहगिरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी है। टैंक से निकला पानी सड़क से बहता हुआ अस्पताल मार्ग तक पहुंच रहा था। वाहनों के गुजरने पर गंदे पानी के छींटे लोगों पर गिर रहे थे।
विज्ञापन


तय मानकों के तहत साफ होगा टैंक
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि टैंक की सफाई को लेकर नप गंभीर है। सफाई कार्य पर नप के अधिकारी निगाह रखे हुए हैं। टैंक को बेहतर और तय मानकों के तहत साफ किया जाएगा। इससे की लोगों को साफ और स्वच्छ पानी मिलेगा। कहा कि जल्द ही खुले टैंकों को ढकने की कवायद भी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें