फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब दो दिसंबर तक कर पाएंगे आवेदन

विज्ञापन
BOOKS
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। नवोदय विद्यालय कुनिहार में कक्षा छठी की चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 नवंबर से बढ़ाकर 2 दिसंबर कर दी है। जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के प्राचार्य डीएस रावत ने बताया कि सभी अभिभावक अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्रों से संपर्क कर बच्चों का आवेदन फार्म दो दिसंबर तक ऑनलाइन या ऑफलाइन भर सकते हैं। ऑफ लाइन भरे आवेदन फार्म को जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में जमा करवाएं।
विज्ञापन


कुनिहार में तराशे जा रहे खिलाड़ी
कुनिहार (सोलन)। प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोलन के सौजन्य से 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों का एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में चल रहा है। शिविर के इंचार्ज और प्रधान शारीरिक शिक्षक संघ जिला सोलन अरुण कुमार भारद्वाज ने बताया कि राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जोकि धर्मशाला में 30 नवंबर से शुरू होगी के लिए 24 से 28 नवंबर तक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खेल प्रभारी जिला सोलन भारत भूषण भारद्वाज ने बताया कि विभिन्न स्पर्धाओं से चयनित होकर खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपना दम खम दिखाएंगे। इस कैंप में शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार, राजेश कुमार, कुलदीप, दिनेश, रवि, तरसेम, शीर्ष राम और तारा को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें