हाई वोल्टेज बिजली आने से फूंके बिजली के उपकरण
- फोटो : अमर उजाला
कुनिहार (सोलन)। खंड विकास कार्यालय कुनिहार में विद्युत बोर्ड के ट्रांसफार्मर से सोमवार रात तीन बजे अचानक वोल्टेज बढ़ जाने से घरों में रखे टीवी, फ्रिज, बल्ब, ट्यूब और सेटटॉप बॉक्स जल गए। खंड विकास कार्यालय में भी कंप्यूटरों सहित कई विद्युत उपकरण खाक हो गए। कुलवंत, सुनील, कुलदीप और सुमन ने कहा कि रात को अचानक वोल्टेज बढ़ने से मोबाइल और सेटटॉप बॉक्स एडॉप्टर धमाके के साथ ब्लास्ट हो गए। लोगों ने विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। कुनिहार के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र चौधरी ने बताया कि कई बार बंदरों की धमाचौकड़ी के कारण तारे शॉर्टसर्किट हो जाती हैं। इस कारण वोल्टेज बढ़ी थी जिसे कर्मचारियों ने ठीक कर दिया है।