फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में नेशनल हाइवे पर बना डाली पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर धर्मपुर में पार्किंग की विकराल अब जानलेवा साबित होने लगी है। कुछ वाहन चालक एनएच के किनारे वाहन पार्क कर रहे हैं। इससे अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय और बाहरी लोग अपने वाहन को हाईवे के दोनों ओर पार्क कर रहे हैं। इस कारण आने जाने वाले वाहनों और राहगीरों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ समय से धर्मपुर बाजार में एक ओर बनीं दुकानों को फोरलेन बनाने के लिए तोड़ा गया है।
विज्ञापन

दुकानें टूटने के बाद खाली हुई जमीन पर स्थानीय और बाहरी लोगों ने अवैध पार्किंग कर रखी है। धर्मपुर के लोग भी अपने-अपने वाहन हाईवे पर ही खड़े कर रहे हैं। पार्किंग की समस्या को लेकर स्थानीय पंचायत ने रेलवे की बेकार पड़ी जमीन पर पार्किंग बनाने के लिए केंद्र सरकार से मांग की है। धर्मपुर क्षेत्र में हाईवे पर दोनों तरफ हर रोज लगभग सौ वाहन खड़े रहते हैं। यहां पर पार्किंग के लिए कोई भी ऐसी जगह नहीं है जिससे वाहन चालकों और हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों समेत अन्य लोगों को जोखिम झेलना पड़ रहा है। धर्मपुर में जिन स्थानों पर अवैध रूप से गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं उनमें कालका-शिमला हाईवे, सुबाथू रोड, मुख्य बाजार, शिमला रोड, पड़ाव और स्कूल रोड पर वाहन मालिक अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। धर्मपुर के स्थानीय लोग रात को अपने वाहनों को बेतरतीब ढंग से पार्क करके घर चले जाते हैं।

हाइवे पर वाहन खड़े करना जोखिम भरा : पुलिस
पुलिस थाना धर्मपुर के प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया की हाईवे के किनारे पार्किंग करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करती है। लेकिन जिन लोगों के वाहन रात के समय भी बाजारों में रहते हैं वह अपने जोखिम पर वाहन खड़ा कर रहे हैं। पुलिस की गश्त रुटीन में जांच करती रहती है लेकिन किसी के निजी वाहन की देखभाल करना पुलिस की जिम्मेवारी नहीं है।
विज्ञापन


हाइवे पर गाड़ी खड़ी करना मजबूरी : ओम प्रकाश
ओम प्रकाश ने कहा कि धर्मपुर में गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए यहां पार्किंग होना जरूरी है। गाड़ी के मालिक जोखिम पर हाइवे किनारे गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। इनके साथ रात को कुछ भी हो सकता है। लेकिन क्या कर सकते हैं यह सबकी मजबूरी है।

जगह होने के बावजूद नहीं बनी पार्किंग : बलविंद्र
बलविंद्र ने कहा कि पार्किंग की मांग लंबे समय से चल रही है। इसके लिए जगह भी दिखाई जा चुकी है। इसके बावजूद निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। लोगों के पास गाड़ियां हैं लेकिन खड़ी करने को जगह नहीं है। अब फोरलेन की वजह से सड़क खाली हुई है तो वहीं सब अपनी गाड़ी खड़ी कर रहे हैं।

पार्किंग का प्रबंध प्रशासन करे : प्रवीण
प्रवीण कुमार ने कहा कि पार्किंग प्रबंध प्रशासन की तरफ से होने चाहिए। धर्मपुर में पार्किंग की सख्त जरूरत है। लोग तभी हाइवे से गाड़ियां हटाएंगे जब उन्हें कहीं दूसरी जगह इन्हें खड़ा करने की इजाजत मिलेगी। लेकिन जब कोई दूसरी जगह है ही नहीं तो गाड़ी कहां पर खड़ी करें।

उजाड़ने में पहले, बनाने में लेटलतीफ : सुशील
उपप्रधान सुशील ने कहा कि फोरलेन के लिए धर्मपुर को उजाड़ दिया गया। उस वक्त किसी की फरियाद नहीं सुनी गईं। लेकिन जब पार्किंग के निर्माण की बारी आती है तो सालों लग जाते हैं। पार्किंग के लिए जमीन उपलब्ध है फिर निर्माण भी जल्द होना चाहिए। हाइवे पर कोई भी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें