सोलन। बीएल स्कूल मालरोड के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी। समारोह में डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने द्वीप जलाकर किया। इसमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें एकल गीत, नाटी और भांगड़ा सहित लघु नाटिका शामिल रहीं। स्कूल प्रधानाचार्या ने स्कूल की वार्षिक शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। इसमें रमन सदन को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मनप्रीत कौर को सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुना गया। आयूष को सर्वश्रेष्ठ कैप्टन और अंकिता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या पोमिला शर्मा ने सभी मौजूद मेधावी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कृतिका शर्मा, नैना, दीपिका, वंदना, गौरी, महक, हर्षिता, अनुशका, मेघना, आयूष, दीलिषा और अन्य विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।