200 रूटों पर नहीं चली निजी बसें, संचालकों ने रखी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन निगम नालागढ़ डिपो में मंगलवार को डीजल की किल्लत के चलते 60 फीसदी रूटों पर बसें प्रभावित रही। वहीं निजी बस चालकों के 200 रूट प्रभावित रहे।
टैंकर चालकों की हड़ताल के चलते दूसरे दिन कम लोग घरों से निकले। वहीं निगम ने भी अड्डे पर जिस रूट के लिए अधिक सवारियां हुई, उसी रूट पर बसों को भेजा। एचआरटीसी के आरएम जोगिंद्र सिंह ने बताया कि जिन रूटों पर सवारियां कम थी वहां पर बसें बंद रखी। जहां पर सवारियां अधिक थी वहां पर बसों को भेजा गया। ऊना व रोपढ़ रूट पर सवारियां होने पर ही बसों को भेजा गया।
वहीं निजी बस ऑरपेटरों की बसें भी डीजल की कमी के चलते प्रभावित रही। निजी बस चालक बीबीएन में 400 रूट चलाते हैं लेकिन मंगलवार को डीजल की कमी के चलते 200 रूट ही चल पाए। निजी बस आपरेटर संघ के महासचिव मनोज राणा ने बताया कि वह चालकों की हड़ताल का समर्थन करते हैं। सरकार ने चालकों पर जो कानून थोपे है वह सही नहीं है और निजी बस संचालक इसका विरोध करते है।
ओमपाल सिंह