कुनिहार में वन महोत्सव सप्ताह के दौरान पौध रोपन करते सदस्य। संवाद
कोठी व कुनिहार पंचायत में मनाया वन महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कुनिहार। विकास खंड कुनिहार की कोठी व कुनिहार पंचायत में बने अमृत सरोवर के आसपास पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के दौरान पौधारोपण किया। इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी तन्मय कंवर विशेषतौर पर मौजूद रहे। उन्होंने लोगों के साथ पौधरोपण किया।
कुनिहार पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर व कोठी पंचायत प्रधान बलबिंदर कौर ने बताया कि आजकल वन महोत्सव सप्ताह चल रहा है। इसके चलते पंचायत ने अपना दायित्व समझते हुए बुधवार को पंचायत में बने अमृत सरोवर के आसपास आंवला, कचनार, दाडू, बांस, जामुन, बेहड़ा, अनार, अमरूद आदि प्रजाति के लगभग 200 पौधे रोपित किए। यह कार्यक्रम विकास खंड अधिकारी तन्मय कंवर की देखरेख किया गया। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य कमल, उप प्रधान हरिदास, प्रीतम, वार्ड सदस्य शीला, चंपा, ज्योति, पवन, प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।