फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फिजियोथेरेपी कैंप में 200 लोगों ने करवाई जांच

Fri, 26 Jul 2024 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
माखनु माजरा में फिजियोथेरेपी ​​शिविर के दौरान जांच करते हुए। संवाद
विज्ञापन
दर्द निवारक दवा का सेवन न करने की दी सलाह
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लेही में हुआ फिजियोथेरेपी कैंप आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। ग्राम पंचायत लेही के गांव माखनु माजरा में बद्दी विश्वविद्यालय की ओर से फिजियोथेरेपी कैंप लगाया गया। शिविर के दौरान 200 से अधिक लोगों ने अपनी रूटीन जांच करवाई। शिविर में डॉ. मोनिका ने लोगों की जांच की और समस्याओं का निदान किया। वहीं, कई लोगों को फिजियोथेरेपी करवाने की भी सलाह दी गई। चिकित्सक डॉ. नीतिका ने फिजियोथेरेपी के महत्व और फायदों के बारे में विस्तार से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हम बिना दवाइयों के भी कई प्रकार के रोगों से दूर रह सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग जल्दी आराम के चक्कर में भिन्न-भिन्न प्रकार के दर्द निवारक दवाइयों का सेवन कर लेते हैं। लेकिन इनके खाने से हमारे शरीर पर भी असर पड़ता है। इसलिए हमें जल्द दर्द निवारक दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके लिए फिजियोथेरेपी से भी आराम दिलवाया जा सकता है। उधर, को-ऑर्डिनेटर हरीश कुमार व कमलजीत कौर ने अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या व्यायाम के तरीके के बारे में लोगों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें