नालागढ के भांगला में कबड्डी प्रतियोगात में जोर अजमाईश करते हुए खिलाड़ी- स्रोत- क्लब
फाइनल में 310 तोपखाना की टीम को एक अंक से हराया
स्पोर्ट्स क्लब भांगला ने करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। स्पोर्ट्स क्लब भांगला की ओर से आयोजित ओपन वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब 20 सिख आर्मी की टीम ने जीता। फाइनल में 20 सिख आर्मी ने 310 तोपखाना की टीम को मात्र एक अंक से 18-17 से पराजित किया। मैच अंत तक रोमांचक रहा और कोई भी टीम जीत सकती थी। भांगला के मैदान में हुए इस फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने पूरे मैच में बराबरी दिखाते हुए दर्शकों को उत्साहित किया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग तथा 35 किलो और 55 किलो वर्ग के मुकाबले भी जारी रहे।प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने किया। उन्होंने युवाओं को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भांगला निवासी पंजाबी कलाकार बीएन शर्मा भी उपस्थित रहे। बीएन शर्मा पंजाबी फिल्मों में हास्य कलाकार के रूप में जाने जाते हैं और उन्होंने अपने गांव में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान रमन चंदेल समेत सभी पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान दिया।
नालागढ के भांगला में कबड्डी प्रतियोगात में जोर अजमाईश करते हुए खिलाड़ी- स्रोत- क्लब