फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सामुदायिक भवन की तीसरी मंजिल का जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
पूर्व सैनिक लीग नालागढ़ की बैठक में उपस्थित सदस्य स्रोत:लीग
विज्ञापन
पूर्व सैनिक लीग बीबीएन की मासिक बैठक में प्रधान शिव लाल वर्मा ने दी जानकारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन पूर्व सैनिक लीग की बैठक नालागढ़ में प्रधान शिव लाल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सामुदायिक भवन की तीसरी मंजिल के निर्माण कार्य और कैंटीन सुविधा के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष शिव लाल वर्मा ने बताया कि भवन के टेंडर की लागत दस लाख रुपये है, जिसमें केवल दीवारों का निर्माण होगा और लेंटर का कार्य पूरा नहीं हो सकेगा। इसके लिए अतिरिक्त लगभग पांच लाख रुपये की आवश्यकता होगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने उदारता दिखाते हुए अपना योगदान दिया और शेष सदस्यों से भी दिल खोलकर सहयोग करने का आग्रह किया गया। लीग के सचिव शमशेर चौहान ने बताया कि कैंटीन के लिए मूलभूत ढांचा तैयार करने का सामान आना शुरू हो गया है और आशा है कि मार्च तक यहां कैंटीन की सुविधा मिल जाएगी। बैठक में अध्यक्ष शिव लाल वर्मा के अलावा कैप्टन डी आर चंदेल, सूबेदार माता राम, उपाध्यक्ष कैप्टन कमल कुमार, कैप्टन मदन लाल, जगतार सिंह, लज्जा राम, गोपाल, दीपक किनायत, श्याम, प्रकाश, सुच्चा सिंह, सुरेंद्र, गुरदास, भगत राम और विनोद राणा सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें