फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एपीएस डगशाई में 1999 बैच के पूर्व छात्रों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
आर्मी स्कूल डगशाई के पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
पूर्व छात्रों ने स्कूल में दी कई जरूरी वस्तुएं दान
विज्ञापन

स्कॉलरशिप के लिए दी 2.50 लाख रुपये की राशि
स्व. आरके ठाकुर विरासत क्विज की भी शुरुआत

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) डगशाई में 1999 बैच के पूर्व छात्र स्कूल में पहुंचे। उन्होंने अपने स्कूल से पासआउट होने के 25 वर्ष का जश्न मनाया। उन्होंने पुरानी यादों को सांझा किया।
पूर्व छात्रों ने स्कूल को कई संसाधन भी दान दिए, जिसमें एक इंटरएक्टिव पैनल, टेबल टेनिस टेबल और 2.50 लाख रुपये नगद राशि शामिल है। इस जमा राशि का ब्याज हर साल 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शीर्ष स्कोरर को पुरस्कार में दिया जाएगा। साथ ही एक प्रतिष्ठित रोलिंग ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई में 37 वर्षों की सेवा करने वाले स्वर्गीय आरके ठाकुर को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व छात्रों ने आरके ठाकुर विरासत क्विज भी शुरू की। कार्यक्रम का समापन बास्केटबॉल मैच के साथ हुआ, जिसमें पूर्व छात्रों और वर्तमान छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें