फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव की निगरानी को उतारे उड़नदस्ते, सोलन में घूम रहे तीन टीमों में 1

विज्ञापन
विज्ञापन
लोस चुनाव की निगरानी को उतारे उड़नदस्ते, सोलन में घूम रही तीन टीमें
विज्ञापन

कसौली विधानसभा क्षेत्र से आई आचार संहिता के उल्लंघन की पहली शिकायत
जीपीएस प्रणाली से हो रही उड़नदस्तों की निगरानी, निर्वाचन विभाग रख रहा नजर
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। लोकसभा चुनाव में उतारे जा रहे पर्यवेक्षक व उड़नदस्तों की टीम को जीपीएस से लैस किया गया है। जिस गाड़ी में उड़नदस्ते घूम रहे हैं, उसकी पल-पल की खबर निर्वाचन विभाग को मिल रही है। न सिर्फ विभागीय अधिकारी बल्कि शिमला या दिल्ली में बैठे चुनाव आयोग के पदाधिकारी भी चाहें तो उड़नदस्ते की पूरी जानकारी हाथोंहाथ हासिल कर सकते हैं। सोलन में अब तक तीन टीमें मैदान में उतारी गई हैं। ये टीमें दिन भर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही ऐसी जगहों पर दबिश भी दे रही हैं। इसी कड़ी में उड़नदस्ते ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में दबिश दी जहां से देर शाम को आचार संहिता के दौरान मार्ग निर्माण की शिकायत सामने आई। हालांकि मौके पर पहुंचने के बाद शिकायत बेबुनियाद पाई गई। जो लोग कार्य कर रहे थे, उन्होंने इसकी आचार संहिता लागू होने से पहले ले रखी थी और उसी के आधार पर कार्य चल रहा था। इस शिकायत के बाद टीम बैरंग लौट आई हो लेकिन इस कार्रवाई से उड़नदस्तों की एहतियात को बढ़ा दिया है। फिलहाल, सोलन उपमंडल में छह टीमें मैदान में उतारी गई हैं। इनमें कुल 18 विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को जोड़ा गया है। करीब 35 गाड़ियों को जीपीएस सुविधा से लैस किया गया है। ये गाड़ियां ईवीएम की सुरक्षा में भी तैनात रहेंगी। ईवीएम मुहैया होने के बाद इन्हीं गाड़ियों में उन्हें मतदान केंद्रों तक ले जाया जाएगा। मतदान के बाद स्ट्रांग रूम तक भी इन्हीं गाड़ियों में ईवीएम व वीवीपैट को लाया जाएगा।
नकदी व शराब वितरण पर भी पैनी नजर : एसडीएम
एसडीएम सोलन रोहित राठौर ने बताया कि उड़नदस्ते मैदान में उतार दिए गए हैं। हर छोटी-बड़ी सूचना पर गंभीरता से काम हो रहा है। उड़नदस्तों की जीपीएस से लगातार निगरानी हो रही है। कहीं से भी शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी दिए हैं। उन्होंने बताया कि एक टीम में तीन सदस्य रखे गए हैं। इनमें एक पुलिस कर्मचारी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि चुनाव तक उड़नदस्ते नियमित रूप से नकदी और शराब वितरण रोकने समेत अन्य उल्लंघन पर कड़ी नजर रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम आ रहा 1950
मतदान के लिए प्रेरित करने को जारी 1950 नंबर बेहद सफल साबित हो रहा है। एक सप्ताह के दौरान इस नंबर पर सोलन जिले में एक हजार से ज्यादा लोगों ने संपर्क साधा है। इस दौरान संपर्क करने वालों ने अपनी समस्याएं बताईं और निर्वाचन अधिकारियों ने इनका निवारण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें