फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श आचार संहित में रद्द हुई नालागढ़ में पार्किंग फीस व दुकानों की नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता में नालागढ़ में पार्किंग फीस, दुकानों की नीलामी रद्द
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया पूरा होने के बाद 24 मई को होगी नीलामी, बोली दाताओं को मिलेगी दो माह की एक्सटेंशन
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। बस अड्डे की पार्किंग फीस, फ्रूट शॉप, बेकरी स्टाल, पान-बीड़ी-सिगरेट शॉप, जूस बार, चाय-कैंटीन की नीलामी अब 24 मई को होगी। आदर्श आचार संहिता लगने के कारण 12 मार्च को आमंत्रित बोली को स्थगित कर दिया है। नगर परिषद नई नीलामी होने तक पहले वाले बोलीदाताओं को दो माह के कार्यकाल का विस्तार देगी जहां इन दुकानों का संचालन हो सके। वहीं परिषद को होने वाली आय में भी कटौती न हो। 31 मार्च तक का पहले वाले बोलीदाताओं को नीलामी में समय मिला है। उन्हें अप्रैल और मई माह का विस्तार दिया जाएगा। जून माह से इनकी बोली की जाएगी जो 24 मई को परिषद सभागार में होगी। नगर परिषद ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए बस अड्डा की पार्किंग फीस, फ्रूट शॉप, पान-बीड़ी-सिगरेट शॉप, जूस बार, चाय कैंटीन, बेकरी स्टाल की बोली आमंत्रित की थी जो 12 मार्च को रखी थी। लेकिन आदर्श आचार संहिता के कारण इस नीलामी को रद्द करना पड़ रहा है। बस पार्किंग फीस की सिक्योरिटी राशि 2 लाख, फ्रूट शॉप, पान-बीड़ी-सिगरेट शॉप, जूस बार, चाय कैंटीन की सिक्योरिटी राशि 50-50 हजार, बेकरी स्टाल के लिए 10,000 सिक्योरिटी राशि रखी थी। अब 24 मई को आयोजित होगी। परिषद की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने कहा कि परिषद अब पार्किंग फीस की नीलामी, फ्रूट शॉप, बेकरी स्टाल, पान-बीड़ी-सिगरेट शॉप, जूस बार, चाय कैंटीन की नीलामी 24 मई को करेगी, क्योंकि आदर्श आचार संहिता लग जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले वाले बोलीदाताओं को ही दो माह का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें