फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की तादाद बढ़ने से जाम हुआ सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शहर में वाहनों की बढ़ती तादाद से जाम की समस्या अब रोज की हो गई है। पुराने उपायुक्त कार्यालय के पास मुख्य चौक पर लगने वाले जाम की वजह से वाहनों को काफी देरी तक रुकना पड़ रहा है। शुक्रवार को जाम की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में काफी देर तक एंबुलेंस भी फंसी रही। मार्ग तंग होने और सड़क के किनारे वाहनों के खड़े रहने से भी जाम की समस्या पैदा हो रही है। दोहरी दीवार से सर्किट हाउस तक करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग को तय करने में वाहन चालकों को 30 से 45 मिनट लग रहे हैं। यही हाल राजगढ़ मार्ग या अस्पताल जाने वालों का है।
विज्ञापन

मुख्य चौक पर वाहनों के जमघट की वजह से इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर को जाम से बचाने के लिए शामती बाईपास का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य धीमी गति से चलने की वजह से समस्या बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों रमेश कुमार, संजय, सूरज, संदीप, रोहित, नीरज, राजेश, जयचंद और प्रकाश ने बताया कि मार्ग के दोनों तरफ वाहनों के खड़े रहने तथा दिन भर भारी वाहनों की आवाजाही होने से जाम की समस्या पैदा हो रही है। बाइपास मार्ग का निर्माण होने के बाद जाम से निजात मिल सकती है। लेकिन तब तक प्रशासन व पुलिस को उचित प्रबंध करने होंगे ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी पेश न आ सके।

पुलिस उठाएगी उचित कदम : एसपी
एसपी मोहित चावला ने कहा कि जाम की समस्या से निपटने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। पर्याप्त पुलिस बल को मुख्य चौक और दूसरी जगहों पर तैनात किया जाएगा। कहा कि जो लोग सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं उन्हें रोका जाएगा और जो नियम नहीं मानेंगे उनका चालान काटा जाएगा। उन्होंने बताया कि जाम की समस्या जल्द दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें