कुनिहार (सोलन)। हरिपुर पेंशनर्स एवं नागरिक कल्याण संगठन इकाई की पट्टाबरौरी में 15 दिसंबर 2017 को बैठक सुबह 11 बजे होगी। इसकी अध्यक्षता इकाई के प्रधान डीडी कश्यप करेंगे। बैठक में पेंशन भोगियों की हर समस्या पर चर्चा की जाएगी। सरकार के विचाराधीन 65, 70 व 75 वर्ष पूरा करने वाले पेंशनर 5,10 और 15 फीसदी लाभ मूल वेतन में देने के लिए आने वाली सरकार के समक्ष उठाने के लिए बैठक में चर्चा की जाएगी। विभागों में मेडिकल के लंबित पड़े बिलों के भुगतान के लिए सरकार से आग्रह किया जाएगा। डीसी सोलन से पिछले काफी समय से जिला स्तरीय बैठक न होने पर भी चर्चा होगी। हरिपुर पट्टाबरौरी इकाई के प्रधान डीडी कश्यप ने कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों से 15 दिसंबर को होने वाली बैठक में अवश्य भाग लेने का आह्वान किया है।