फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरणजीत, संतोष बेस्ट वालंटियर चयनित

विज्ञापन
दभोटा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)।
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दभोटा (नालागढ़) में सात दिवसीय एनएसएस कैंप संपन्न हो गया। छात्र वर्ग में चरणजीत सिंह और छात्रा में संतोष कुमारी को बेस्ट वालंटियर चुना गया। कार्यक्रम में कबड्डी स्टार अजय ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने वालंटियरों को पुरस्कार बांटकर उनका मार्गदर्शन किया।

कैंप में 50 स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। अजय ठाकुर ने कहा कि ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों में जहां परस्पर सहयोग से काम करने और अनुशासन में रहकर काम करने की सीख मिलती है, वहीं आसपास का क्षेत्र भी साफ-सुथरा और हरा-भरा रहता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिवेश-बीमारियों से निजात दिलाने में अहम साबित होता है, इसलिए सभी अपने आसपास और परिवेश की साफ सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वालंटियरों का समाज में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और स्वयंसेवी नि:स्वार्थ भाव से आम जनता के लिए तन-मन से सहयोग देते रहे है। स्कूल के एनएसएस प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि शिविर के दौरान वालंटियरों ने दभोटा गांव की गलियों, शिव मंदिर, बाबा सूरत सिंह गुरुद्वारा, जैन मंदिर, पीएचसी, गौशाला के अलावा स्कूल के आसपास की सफाई की। शिविर में विभिन्न स्रोत व्यक्तियों ने वालंटियरों का मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में सभ्य समाज के निर्माण की क्षमता व योग्यता सहित समाज सेवा की भावना की प्रतिपूर्ति हो सके और उनमें यह गुण विकसित हो सके, इसके दृष्टिगत कैंपों का आयोजन किया जाता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें