सोलन। जिला सोलन चेस एसोसिएशन ने शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन चंबाघाट में किया। इस मौके पर रोहित शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में जीएस चंदेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि धीरज शर्मा दूसरे, नमृता तीसरे, बीसी शर्मा चौथे, अजय सिपाहिया पांचवें, हिमांशु शर्मा छठे, आतिफ सातवें व भव्या आठवें स्थान पर रहे। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय ने बताया कि विजेताओं को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन द्वारा 9 और 10 दिसंबर को भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।