नालागढ़ (सोलन)। सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल चंडीगढ़ में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-13 फुटबाल टूर्नामेंट में विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बद्दी उपविजेता रहा। मणि पब्लिक स्कूल मोहाली को क्वार्टर फाइनल में 2-0 के अंतर से हराया। सेमीफाइनल में टीम ने सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल को एक रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराया। फाइनल में टीम चित्कार इंटरनेशनल स्कूल चंडीगढ़ से हार गई। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए नीरज धामी को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल पुनीता शर्मा ने टीम को बधाई दी है।